प्रयागराज जंक्शन पर हुए पुनर्विकास के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शिलान्यास करेंगे। जंक्शन पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को अधिकारी दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। स्टेशन के पुनर्विकास के प्रस्तावित मॉडल का भी अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को प्रयागराज जंक्शन समेत देश भर के 508 रेलवे स्टशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इन सभी स्टेशनो में पुनर्विकास कार्य की सबसे ज्यादा लागत प्रयागराज जंक्शन की है। जंक्शन का कुल 960 करोड़ रूपये की लागत से पुनर्विकास होगा। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यलय में शिलान्यास कार्यकर्म की डीआरएम हिमांशु बडोनी ने रूपरेखा पेश की।
डीआरएम ने बताया की जंक्शन का पुनर्विकास प्रयागराज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यकर्म में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्म पुरस्कार विजेता व खेल पुरस्कार से सम्मानित लोगों के साथ तमाम स्कूलों के बच्चे शिरकत करेंगे। डीआरएम ने बताया की पीएम मोदी द्वारा रविवार को जिन 508 रेलवे स्टेशनो के पुर्नविकास का शिलान्यास किया जाना है उसमे सर्वाधिक बजट प्रयागराज जंक्शन का ही है। यहाँ महाकुंभ लगने वाला है। इस वज़ह से जंक्शन पर ढेरों काम होने हैं। Read More….