Home Uttar PradeshGhaziabadModinagarटूटे बिजली तार से दौड़ी करंट, दंपती घायल, भैंस की मौत

टूटे बिजली तार से दौड़ी करंट, दंपती घायल, भैंस की मौत

by admin
18 views

मोदीनगर:


मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। खेत के पास टूटकर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार में करंट दौड़ने से किसान दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, किसान अपनी पत्नी के साथ बुधवार सुबह खेत पर बुग्गी से चारा लेने गए थे। लौटते समय रास्ते में टूटकर पड़ा बिजली का तार उनके सामने आ गया। तार में करंट होने की जानकारी न होने के कारण दोनों उसके संपर्क में आ गए और तेज झटका लगने से जमीन पर गिर पड़े।

घटना में दंपती घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद भैंस करंट की चपेट में आने से दम तोड़ बैठी। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार काफी समय से जर्जर हालत में था और इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि तार टूटने के बाद भी बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: चिराग शर्मा

खबरें एवं विज्ञापन जारी कराने के लिए संपर्क करें:
 +91 8954535309

Related Articles

Leave a Comment