Home Uttar PradeshDelhiग्रेटर कैलाश में इमारत में लगी आग, बुजुर्ग दंपती ने खुद समेत दो परिवारों के 7 लोगों की बचाई जान

ग्रेटर कैलाश में इमारत में लगी आग, बुजुर्ग दंपती ने खुद समेत दो परिवारों के 7 लोगों की बचाई जान

by admin
114 views

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित एक मकान में आग लगने की घटना के दौरान एक बुजुर्ग दंपती की सूझबूझ और बहादुरी से सात लोगों की जान बच गई। आग मकान की तीसरी मंजिल और छत पर रखे सामान में लगी, जिससे पूरे भवन में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मकान संख्या डी-24 में रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने सबसे पहले धुआं और आग की लपटें देखीं। उन्होंने तुरंत नीचे और दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों को सतर्क किया तथा सभी को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा। उनकी समय रहते दी गई सूचना के कारण भवन में मौजूद सभी सात लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे|


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से तीसरी मंजिल और छत पर रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग दंपती की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि यदि उन्होंने समय रहते अन्य परिवारों को सतर्क नहीं किया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।


दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया गया ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। घटना में संपत्ति का नुकसान हुआ है, लेकिन सभी निवासी सुरक्षित हैं।

संवाददाता: चिराग शर्मा

खबरें एवं विज्ञापन जारी कराने के लिए संपर्क करें:
 +91 8954535309

Related Articles

1 comment

SGB June 26, 2026 - 10:11 am

Right News

Reply

Leave a Comment