Home Uttar PradeshGhaziabadगाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 30 बच्चों को नहीं मिली पोलियो की खुराक

गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 30 बच्चों को नहीं मिली पोलियो की खुराक

by admin
45 views

गाजियाबाद: जिले के डूंडाहेड़ा क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान पता चला कि पांच वर्ष तक की आयु के 30 बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं दी गई, जबकि 27 बच्चे नियमित टीकाकरण से भी वंचित पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हाई रिस्क माने गए 12 क्षेत्रों में सर्वे किया गया, जहां 5,421 घरों का निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि कई बच्चों को पिछले दो पोलियो राउंड में केवल एक बार ही दवा दी गई थी, जबकि कुछ बच्चों को नियमित टीकाकरण का लाभ भी नहीं मिला।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 48 बच्चों का पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। मामले की जानकारी शासन को भेज दी गई है और संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा छूटे हुए बच्चों का जल्द टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पोलियो वायरस (वीडीपीवी) टाइप-1 मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने एसटीपी प्लांट और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी छूटे हुए बच्चों तक जल्द पहुंच बनाकर उन्हें पोलियो की खुराक और नियमित टीकाकरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।

टैग्स: #Ghaziabad #PolioCampaign #HealthDepartment #Vaccination #UPNews #PublicHealth #ChildVaccination

संवाददाता: चिराग शर्मा

खबरें एवं विज्ञापन जारी कराने के लिए संपर्क करें:
 +91 8954535309

Related Articles

1 comment

SGB June 26, 2026 - 10:06 am

Good News

Reply

Leave a Comment