Home Uttar PradeshSaharanpurSurajpurकटोरेसी में निवेश करने के नाम पर महिला से पांच लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

कटोरेसी में निवेश करने के नाम पर महिला से पांच लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

by admin
15 views

सूरजपुर/गंगोह:


थाना गंगोह क्षेत्र की गांधी बिहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि आरोपी युवक ने स्वयं को उसके पति का मित्र बताते हुए भरोसा जीता और अधिक लाभ का लालच देकर रकम अपने खाते में डलवा ली।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने करीब तीन माह पहले निवेश योजना में पैसा लगाने का प्रस्ताव दिया था। युवक ने दावा किया था कि निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। विश्वास में आकर महिला ने अपने खाते से लगभग पांच लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

महिला का आरोप है कि समय बीतने के बाद भी न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस की गई। जब उसने आरोपी से पैसे लौटाने की मांग की, तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों व बैंक लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: चिराग शर्मा

खबरें एवं विज्ञापन जारी कराने के लिए संपर्क करें:
 +91 8954535309

Related Articles

Leave a Comment